उत्तराखंड
उत्तराखंड: भीषण गर्मी का कहर, 11 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलना असुरक्षित; स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों को खासतौर पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, लू लगने पर चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में शुरुआती लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सलाह:
- दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें
- बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें
- हल्के रंग के कपड़े पहनें
- पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें
- एसी से निकलते ही सीधे धूप में न जाएं



