देश

ओडिशा: सुंदरगढ़ में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 4 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

Listen to this News

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बस राउरकेला से जाजपुर की ओर जा रही थी, तभी चांदीपोश इलाके के पास वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बस चालक, ट्रक चालक समेत कुल चार लोगों की मौत हुई है। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई यात्रियों को बस के मलबे से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button