उत्तराखंड
केदारनाथ धाम पहुंचे गायक Kailash Kher, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग: मशहूर गायक Kailash Kher गुरुवार को Kedarnath Temple पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
धाम पहुंचने पर मंदिर समिति और केदार सभा के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और कुछ समय मंदिर परिसर में बिताकर आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया।
कैलाश खेर ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों, तीर्थ पुरोहितों और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ धाम में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है, और यहां का आध्यात्मिक वातावरण हर श्रद्धालु को एक अलग अनुभूति प्रदान करता है।



