उत्तराखंड

जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू, पहली उड़ान में 16 श्रद्धालु रवाना

Listen to this News

देहरादून (जौलीग्रांट): चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है।

गुरुवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने करीब 7 बजे पहली उड़ान भरी, जिसमें 16 श्रद्धालु सवार होकर दोनों धामों के लिए रवाना हुए।

यह सेवा लगातार चौथे वर्ष शुरू की गई है। मौसम अनुकूल रहने पर हेलिकॉप्टर दिन में दो बार उड़ान भरेगा, जिससे रोजाना करीब 40 श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

हेलिकॉप्टर सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्थिति यह है कि 20 मई तक की सभी बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी हैं।

यह सेवा फिलहाल 15 जून तक संचालित की जाएगी। मानसून के दौरान इसे अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा और फिर सितंबर मध्य के बाद दोबारा शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button