उत्तराखंड
केदारनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति गौतम अदाणी, बाबा केदार के किए दर्शन; रोपवे परियोजना का किया हवाई सर्वे

रुद्रप्रयाग। गौतम अदाणी शुक्रवार को उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
जानकारी के अनुसार, अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए।
दर्शन के साथ-साथ उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना का हवाई सर्वे भी किया। यह महत्वपूर्ण परियोजना अदाणी समूह को सौंपी गई है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने की योजना है।



