उत्तराखंड

देहरादून: प्रेमनगर के निजी विश्वविद्यालय में हंगामा, लाठीचार्ज के बाद दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Listen to this News

देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित फेस्ट को लेकर शुक्रवार को भारी हंगामा हो गया। अनुमति निरस्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र परिसर के बाहर एकत्र हो गए, जिससे मौके पर भीड़ बढ़ गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ छात्रों द्वारा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह डोभाल ने विभागीय जांच के आदेश दिए और प्रारंभिक कार्रवाई के तहत दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button