नैनीताल/हल्द्वानी: वीकेंड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

वीकेंड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नैनीताल और हल्द्वानी क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को भारी वाहनों के प्रवेश और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासन के अनुसार, सुबह 8 बजे से जिले की सीमाओं पर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी, जबकि सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रमुख मार्गों पर इनकी आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
इसके अलावा आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों (जैसे सब्जी, दूध, ईंधन आदि) पर भी दोपहर के समय प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि दिन में ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।
यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पर्यटक वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट भी तय किए हैं। बरेली और अन्य मैदानी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को गौलापार और अन्य मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि रामनगर-बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी होते हुए मंगोली मार्ग से भेजा जाएगा।



