उत्तराखंड

रुद्रपुर: शादी समारोह में नशे में धुत युवकों का उत्पात, तलवार से हमला; तीन लोग घायल

Listen to this News

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत कुछ युवकों ने डीजे फ्लोर पर तलवार लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, युवकों को जब वहां मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गुस्से में आकर देवर-भाभी और उनके भांजे पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button