देश
दुमका में दर्दनाक हादसा: मोबाइल में व्यस्त किशोर ट्रेन की चपेट में आया, मौत

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मोबाइल में व्यस्त एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय छात्र सुबह के समय रेलवे ट्रैक के पास था और मोबाइल देखने में इतना मशगूल था कि उसे सामने से आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं लग सका।
घटना दुमका-रामपुरहाट रेलखंड पर शिकारीपाड़ा क्षेत्र के पास हुई। ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



