देश

तमिलनाडु में शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’, AIADMK ने विधायकों को पुडुचेरी भेजा

Listen to this News

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में जोड़-तोड़ और सरकार गठन की कवायद के बीच ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ फिर चर्चा में आ गई है। AIADMK ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी भेज दिया है। पार्टी का यह कदम राजनीतिक हलकों में बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी TVK सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटाने में लगी हुई है। इसी बीच AIADMK ने अपने विधायकों को सुरक्षित रखने और संभावित टूट-फूट से बचाने के लिए उन्हें पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में ठहराया है।

AIADMK प्रवक्ता कोवई सत्यन ने पुष्टि की कि पार्टी के विधायक पुडुचेरी में मौजूद हैं, हालांकि उन्होंने विधायकों की संख्या और वहां भेजने के कारणों पर विस्तार से जानकारी नहीं दी।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है। चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

वहीं AIADMK पहले ही साफ कर चुकी है कि वह किसी भी परिस्थिति में TVK को समर्थन नहीं देगी। इसके बावजूद राज्य में लगातार बदलते राजनीतिक समीकरणों और संभावित गठबंधन चर्चाओं के कारण सियासी माहौल बेहद गर्म बना हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button