देश

मुजफ्फरनगर में 24 घंटे में 7 एनकाउंटर: पुलिस ने 10 बदमाश दबोचे, 9 के पैर में लगी गोली

Listen to this News

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए महज 24 घंटे के भीतर सात अलग-अलग मुठभेड़ों को अंजाम दिया। इन एनकाउंटर में 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जवाबी फायरिंग में 9 बदमाश घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधी हैं, जिन पर लूट, हत्या, डकैती और अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

नई मंडी, मंसूरपुर, बुढाना और नगर कोतवाली थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 13 अवैध तमंचे, कारतूस, छह मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, लूटी गई ज्वेलरी और नकदी बरामद की।

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, उन्हें जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button