देश

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर, निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों की धारदार हथियार से हत्या

Listen to this News

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन हॉस्टल में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो मालियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान मेरठ निवासी इंद्र और शीशपाल के रूप में हुई है। दोनों निर्माणाधीन हॉस्टल परिसर में माली का काम करते थे और वहीं रहते थे। गुरुवार सुबह उनके शव खून से लथपथ हालत में मिले, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या किसी धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य कोणों से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्धों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button