उत्तराखंड

केलाखेड़ा: श्मशान घाट की जमीन पर बना अवैध पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, अतिक्रमण हटाया गया

Listen to this News

केलाखेड़ा (नैनीताल)। क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए पोल्ट्री फार्म को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गांव रम्पुराकाजी में श्मशान घाट के लिए दर्ज भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

शिकायत की पुष्टि होने पर राजस्व विभाग ने संबंधित कब्जाधारक को नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध पोल्ट्री फार्म को ध्वस्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button