देश

हैदराबाद: रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे, मुंह में ठूंसा गया नोटों का बंडल

Listen to this News

हैदराबाद। रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी की हत्या के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले और दिल दहला देने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला की हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी, जिसमें उसके मुंह में नोटों का बंडल ठूंसा गया था और जीभ पर काटने के निशान पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके स्थित आवास में हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है, जिसमें घरेलू कामगारों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है। घटना के बाद घर से कीमती सामान और आभूषण भी गायब मिले हैं, जिससे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या की आशंका मजबूत हुई है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button