उत्तराखंड

हल्द्वानी: शराब की बोतल पर पांच रुपये ज्यादा वसूलना पड़ा भारी, दुकान पर एक लाख का जुर्माना

Listen to this News

हल्द्वानी। शराब की बोतल पर निर्धारित कीमत से पांच रुपये अधिक वसूलना देसी मदिरा दुकान संचालक को महंगा पड़ गया। आबकारी विभाग ने ओवररेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकान संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शराब की बोतलों पर तय कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायत की जा रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जांच कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

जांच के बाद विभाग ने संबंधित देसी शराब दुकान पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवररेटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button