उत्तराखंड
चमोली: उमटा-लॉन्गासू के पास टाटा सुमो और पिकअप की टक्कर, दो यात्री घायल

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग के उमटा-लॉन्गासू क्षेत्र के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी टाटा सुमो और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार टाटा सुमो ऋषिकेश की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप वाहन चमोली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान उमटा-लॉन्गासू के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।



