पीएम मोदी का सोमनाथ दौरा: रोड शो, पूजा-अर्चना और अमृत महोत्सव में लिया हिस्सा

गुजरात के प्रभास पाटन स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में सोमवार को आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हिस्सा लिया। मंदिर के पुनर्निर्माण और पुनः प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विशेष पूजा-अर्चना की और भव्य रोड शो भी किया।
प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में भगवान सोमनाथ का दर्शन कर कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमनाथ मंदिर को हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है। अमृत महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हजारों लोग इस आयोजन में शामिल हुए।



