देश

तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने जीता विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला समर्थन

Listen to this News

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि 22 वोट विरोध में पड़े और पांच सदस्यों ने मतदान से दूरी बनाई।

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेतृत्व वाली सरकार को कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML समेत कई दलों का समर्थन मिला। वहीं मतदान के दौरान DMK ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। इस फ्लोर टेस्ट के दौरान AIADMK में भी अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए, जहां पार्टी के कुछ बागी विधायकों ने विजय सरकार के समर्थन में वोट दिया।

विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने इसे “जनता की जीत” बताते हुए कहा कि उनकी सरकार आम लोगों के हित में काम करेगी। उन्होंने समर्थन देने वाले सभी विधायकों का धन्यवाद भी किया।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन पूर्ण बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई थी। इसके बाद सहयोगी दलों और बाहरी समर्थन के जरिए विजय ने सरकार बनाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button