उत्तराखंड

रुद्रपुर: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल

Listen to this News

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक कबाड़ (स्क्रैप) गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में घना धुएं का गुबार छा गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रुद्रपुर क्षेत्र के न्यू डिवाइन सिटी इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में हुई। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button