उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग हादसा: जवाड़ी बाईपास पर केदारनाथ जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, कई यात्री घायल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जवाड़ी बाईपास के पास केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार यात्री केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खाई में जा समाई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ी मार्ग की तीखी ढलान और मोड़ के कारण वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया।



