उत्तराखंड
उत्तराखंड में 8 जून से शुरू होगा SIR अभियान, राज्य निर्वाचन आयोग ने देहरादून में दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 8 जून 2026 से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन और पुनरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने बताया कि प्रदेश में प्री-SIR गतिविधियां पिछले कई महीनों से जारी थीं और बीएलओ स्तर पर मैपिंग का कार्य भी तेजी से पूरा किया गया है। आयोग का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाना है।



