उत्तराखंड

उत्तराखंड में UCC के तहत देश का पहला हलाला मामला सामने आया, रुड़की में FIR और चार्जशीट दाखिल

Listen to this News

देहरादून/रुड़की। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद देश में पहली बार हलाला से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे तीन तलाक देने के बाद हलाला के लिए मजबूर किया गया। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस जांच के बाद मामले में UCC की संबंधित धाराओं, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम और दहेज प्रतिषेध कानून के तहत कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि UCC लागू होने के बाद हलाला को लेकर कानूनी कार्रवाई का यह देश का पहला मामला है। पुलिस ने बताया कि मामले में साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जांच पूरी की गई है और आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button