उत्तराखंड
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: पंचायत घरों के निर्माण के लिए धनराशि दोगुनी करने को मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में पंचायत घरों के निर्माण के लिए दी जाने वाली धनराशि को दोगुना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
सरकार के इस फैसले के बाद अब पंचायत घरों के निर्माण के लिए पहले की तुलना में अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, राज्य में अभी भी कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं हैं, जबकि कई पुराने भवन जर्जर स्थिति में हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना और पंचायत स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।



