देश

कर्नाटक में बारिश का कहर | विजयपुरा में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Listen to this News

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते बड़ा हादसा हो गया। जिले के अलमेल तालुक के मोरातगी गांव में एक पुराने मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गुरुनाथ बडिगेर, उनकी पत्नी ज्योति बडिगेर और उनकी दो बेटियों कलम्मा व कीर्ति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार अपने घर की मरम्मत के कारण एक पुराने किराए के मकान में रह रहा था।

घटना गुरुवार रात की है, जब इलाके में तेज बारिश और आंधी चल रही थी। इसी दौरान मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई और परिवार मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button