SBI में निकली 821 पदों पर भर्ती | Concurrent Auditor के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India ने Concurrent Auditor पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक द्वारा कुल 821 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया 14 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी।
इस भर्ती के लिए केवल SBI और उसके पूर्व सहयोगी बैंकों के सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 63 वर्ष तय की गई है।
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष तक के लिए की जा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को उनके पूर्व पद के अनुसार 45 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक मासिक मानदेय दिया जा सकता है।



