उत्तराखंड
SSC ऑनलाइन परीक्षा में बड़ा खुलासा: देशभर की सैकड़ों लैब्स संदेह के घेरे में

एसएससी की ऑनलाइन परीक्षाओं की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। देशभर की सैकड़ों परीक्षा लैब्स संदेह के घेरे में हैं, जहां परीक्षा के सेटअप के दौरान ही गड़बड़ियां किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में कई तकनीकी खामियां और संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, जिसके बाद एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अब उन लैब्स और परीक्षा केंद्रों की भूमिका खंगाल रही हैं, जहां से शिकायतें मिली हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल होगा।



