उत्तराखंड

सेलाकुई की लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज कंपनी में हिंसक प्रदर्शन, 10 गिरफ्तार, 400 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Listen to this News

देहरादून के सेलाकुई स्थित लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज कंपनी में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। हालात बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कर्मचारियों को डराने-धमकाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button