तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, TVK ने AIADMK गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों गठबंधन और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) ने AIADMK के साथ किसी भी तरह के गठबंधन या बागी विधायकों को सरकार में शामिल करने की अटकलों को खारिज कर दिया है।
दरअसल, हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि AIADMK के कुछ बागी विधायक विजय सरकार में शामिल हो सकते हैं। इन अटकलों के बाद सहयोगी दल CPM ने भी चेतावनी दी थी कि यदि AIADMK के बागी नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई तो वह समर्थन पर पुनर्विचार कर सकती है।
वहीं TVK नेताओं ने साफ कहा है कि सरकार गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर “एक परिवार” की तरह काम करना चाहती है और फिलहाल AIADMK के बागी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कोई योजना नहीं है। जानकारी के अनुसार विजय सरकार जल्द कैबिनेट विस्तार कर सकती है, जिसमें कांग्रेस के विधायकों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।



