देश
झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 201 DSP अधिकारियों का तबादला

Listen to this News
झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 201 डीएसपी अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों और इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
राज्य सरकार के इस फैसले को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिला पुलिस, विशेष शाखा, यातायात, अपराध शाखा और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को भी नई जगहों पर भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द नई तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं।



