देश

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, स्पा सेंटर में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की

Listen to this News

तेलंगाना के हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सिकंदराबाद के कावाड़ीगुड़ा इलाके में एक स्पा सेंटर के अंदर 25 वर्षीय ब्यूटीशियन की उसके पति ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बंगी डेबोरा के रूप में हुई है, जो स्पा सेंटर में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी पति राजू पेशे से ऑटो चालक है और दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पिछले दो वर्षों से अलग रह रहे थे और उनका तलाक का मामला भी कोर्ट में लंबित था। मंगलवार को आरोपी स्पा सेंटर पहुंचा और विवाद के बाद उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button