उत्तराखंड
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौत

उत्तराखंड में चल रही केदारनाथ यात्रा के दौरान सोनप्रयाग क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद यात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं के चलते यात्रा मार्ग संवेदनशील बना हुआ है।



