उत्तराखंड

फ्री फायर गेम का लालच पड़ा भारी: बच्चे की गलती से महिला के खाते से उड़ गए 98 हजार रुपये

Listen to this News

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्री फायर गेम में “डायमंड बंडल” दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से करीब 98 हजार रुपये उड़ा लिए।

जानकारी के अनुसार, बच्चे को ऑनलाइन गेम के दौरान एक लिंक और ऑफर दिखाया गया, जिसमें फ्री फायर गेम के लिए डायमंड बंडल देने का दावा किया गया था। इसके बाद ठगों ने विभिन्न बहानों से मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली।

कुछ ही देर में महिला के खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब मोबाइल पर मैसेज आए तब परिवार को ठगी का पता चला। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button