उत्तराखंड

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तराखंड, हर्षिल सीमा क्षेत्र के पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

Listen to this News

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी जिले के भारत-चीन सीमा से लगे हर्षिल क्षेत्र का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चुनाव आयोग की टीम ने दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया को बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदान केंद्रों तक पहुंच, संचार व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की।

ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में दूरस्थ क्षेत्रों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button