देश

दिल्ली की सड़कों पर लगेगा QR कोड, अब स्कैन कर सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Listen to this News

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने राजधानी की सड़कों के लिए नई QR कोड व्यवस्था शुरू की है। इस पहल के तहत सड़कों पर QR कोड वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन करके लोग सड़क से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकेंगे और खराब सड़क, गड्ढों या निर्माण गुणवत्ता को लेकर सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

‘नो योर रोड’ परियोजना के तहत QR कोड स्कैन करने पर सड़क का नाम, लंबाई, निर्माण या मरम्मत की तारीख, प्रोजेक्ट की लागत, संबंधित एजेंसी और डिफेक्ट लायबिलिटी जैसी जानकारी सामने आएगी। साथ ही नागरिक फीडबैक और सुझाव भी दे सकेंगे।

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सड़क निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना और जनता को सीधे निगरानी प्रक्रिया से जोड़ना है। विभाग के अनुसार सड़क निर्माण पूरा होने के सात दिनों के भीतर प्रमुख स्थानों पर QR कोड बोर्ड लगाए जाएंगे।

PWD ने यह भी स्पष्ट किया है कि QR कोड सिस्टम को भविष्य में ‘PWD Sewa’ प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे लोग रियल-टाइम शिकायत ट्रैकिंग और समाधान की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button