उत्तराखंड

चार महीने बाद आज से पर्यटकों के लिए खुला एफआरआई, प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी

Listen to this News

देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को चार महीने बाद आज से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते संस्थान को पहले आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। अब प्रशासन ने संशोधित नियमों और बढ़ी हुई प्रवेश शुल्क दरों के साथ पर्यटकों को एंट्री देने का फैसला लिया है।

एफआरआई प्रबंधन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, परिसर और संग्रहालयों में प्रवेश के लिए नई शुल्क दरें लागू कर दी गई हैं। संस्थान में आने वाले पर्यटकों को अब पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। हालांकि, पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

एफआरआई देहरादून अपने ऐतिहासिक भवन, हरियाली और संग्रहालयों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक और छात्र यहां घूमने और शोध गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। संस्थान के दोबारा खुलने से पर्यटन कारोबार को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button