देश
मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसा, 5 मजदूर मलबे में फंसे, रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अजयगढ़ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस जाने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि पिछले कई घंटों से बचाव अभियान जारी है और मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुएं की खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे मजदूर अंदर फंस गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



