देश

मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस और कार की टक्कर में छात्रा की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत सात घायल

Listen to this News

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान कुंदरकी क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button