उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आज कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Listen to this News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत शनिवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर वे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

देहरादून में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। भाजपा नेतृत्व का फोकस बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार पर है, जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।

दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज, शिक्षाविदों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने तथा मिशन 2027 की तैयारियों को धार देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button