राहुल गांधी ने रुद्रपुर की इकनूर को जन्मदिन पर किया फोन, दिल्ली आने का दिया न्योता

रुद्रपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने रुद्रपुर की एक बच्ची इकनूर को उसके जन्मदिन पर फोन कर बधाई देकर एक खास तोहफा दिया। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने इकनूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसे दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बच्ची और उसके परिवार से आत्मीय बातचीत की। फोन कॉल के दौरान उन्होंने इकनूर की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। राहुल गांधी के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और लोग उनकी सादगी की सराहना कर रहे हैं।
राहुल गांधी के निमंत्रण से इकनूर और उसका परिवार बेहद उत्साहित है। परिवार ने इसे यादगार पल बताते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिला यह फोन कॉल उनके लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग राहुल गांधी के इस कदम को आम लोगों से जुड़ाव का उदाहरण बता रहे हैं।



