देश

दिल्ली अग्निकांड मामले में सियासत तेज, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने केशव नेगी के समर्थन में उठाई आवाज

Listen to this News

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी केशव नेगी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस ने उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं, वहीं भाजपा नेताओं ने भी उनके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और कानूनी सहायता का भरोसा दिया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस ने होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि आग लगने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करने से हालात और गंभीर हो गए, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है और जांच लगातार जारी है।

केशव नेगी की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक दलों ने उनके पक्ष में आवाज उठानी शुरू कर दी है। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने नेगी के परिवार से मुलाकात कर हरसंभव कानूनी मदद का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहन जांच होनी चाहिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की बात कही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की वस्तुनिष्ठ जांच कराने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button