उत्तराखंड
नैनीताल में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार सरिता ताल झील में गिरी, मची अफरा-तफरी

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित कार अचानक सड़क से फिसलकर सरिता ताल झील में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे झील में जा समाई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार चालक का संतुलन कैसे बिगड़ा। घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


