उत्तराखंड

लंबे समय से बीमार थीं जसपाल राणा की मां, निधन से परिवार में शोक की लहर

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार भी जारी था। उनके निधन के बाद परिजन, रिश्तेदार और विभिन्न क्षेत्रों के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

जसपाल राणा उत्तराखंड और देश की खेल दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button