देश

शिवपुरी में सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, चार वर्षीय मासूम की मौत; चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

Listen to this News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से एक मकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सिलेंडर विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू गैस सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button