देश

डेढ़ महीने बाद अबू धाबी से फिरोजाबाद पहुंचा मर्चेंट नेवी कैप्टन का शव, परिवार में मचा कोहराम

Listen to this News

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब मर्चेंट नेवी कैप्टन विकास जैन बल्लू का शव करीब डेढ़ महीने बाद अबू धाबी से उनके पैतृक घर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार, कैप्टन विकास जैन की तबीयत खराब होने के बाद अबू धाबी में उनका निधन हो गया था। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और आवश्यक औपचारिकताओं के चलते उनका शव भारत लाने में काफी समय लग गया।

डेढ़ महीने बाद बेटे का शव घर पहुंचने से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिचित उनके घर पहुंचे और दिवंगत कैप्टन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button