उत्तराखंड
सीएम धामी ने 4,400 श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बांटे 11 करोड़ रुपये

Listen to this News
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 4,400 श्रमिकों के खातों में 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की। यह राशि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार श्रमिकों के कल्याण के साथ-साथ उनके कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से मिले, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके।



