उत्तराखंड

शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि

Listen to this News

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अल्मोड़ा जिले में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद बीरेश्वर गोस्वामी का साहस, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश और प्रदेश उनके बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button