उत्तराखंड

नगरासू निहंग विवाद पर बोले सीएम धामी: सभी का सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति का हिस्सा, शांति बनाए रखने की अपील

Listen to this News

नगरासू गुरुद्वारा विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विवाद का समाधान बातचीत और कानून के दायरे में रहकर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

गौरतलब है कि नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों और प्रशासन के बीच पिछले कुछ दिनों से गतिरोध बना हुआ है। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए लगातार वार्ताएं जारी हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button