देश

कौशांबी के सिरोही टोल प्लाजा पर भीषण हादसा, LPG टैंकर में विस्फोट के बाद लगी आग; कई कर्मचारी झुलसे

Listen to this News

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में स्थित सिरोही टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार एलपीजी (LPG) टैंकर अनियंत्रित होकर टोल बूथ से टकरा गया, जिसके बाद गैस रिसाव होने से भीषण विस्फोट हुआ और आग लग गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए बूथ और आसपास के क्षेत्र से बाहर छलांग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं और हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया।

हादसे में टोल प्लाजा के कई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में टैंकर के अनियंत्रित होकर टोल बूथ से टकराने के बाद गैस रिसाव और विस्फोट की बात सामने आई है। घटना की जांच के लिए तकनीकी टीम और संबंधित विभागों को बुलाया गया है, जो आग लगने के सटीक कारणों की जांच करेंगे। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button