उत्तराखंड

टिहरी में बारिश का कहर: लापता पांच वर्षीय मासूम का शव गदेरे में मिला, खिरबेल गांव में पसरा मातम

Listen to this News

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में भारी बारिश और तेज आंधी के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। बालगंगा क्षेत्र के खिरबेल गांव से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम का शव गदेरे (बरसाती नाले) में बरामद होने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के दौरान बच्चा लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमों ने सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव गदेरे में मिला।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि भारी बारिश और तेज बहाव के कारण यह हादसा हुआ।

इस बीच, लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते टिहरी जिले के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और गदेरों के पास जाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button