उत्तराखंड

ऋषिकेश एम्स पहुंचे निहंग, घायल साथी का जाना हाल; संगतों से शांति बनाए रखने की अपील

Listen to this News

ऋषिकेश: कर्णप्रयाग में हुई मारपीट की घटना में घायल अपने साथी का हालचाल जानने के लिए निहंगों का एक जत्था एम्स ऋषिकेश पहुंचा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

निहंग प्रतिनिधियों ने इस दौरान संगतों और समर्थकों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले में कानून अपना काम कर रहा है और सभी को संयम बनाए रखना चाहिए।

एम्स प्रशासन के अनुसार घायल का उपचार जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में भी आवश्यक इंतजाम किए गए।

पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना की जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक सूचना को साझा करने से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button